{"_id":"5ccd55a2bdec22070460a1f6","slug":"students-show-the-creativity-through-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट के जरिए छात्रों ने दिखाई क्रिएटिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट के जरिए छात्रों ने दिखाई क्रिएटिविटी
Sat, 04 May 2019 02:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 04 May 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी
- फोटो : Amar Ujala
नोएडा के पर्ल अकादमी में पोर्टफोलिया 2019 वार्षिक दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने प्रदर्शनी फॉर्मेट में अपने फाइनल प्रोजेक्टस को पेश किया। शनिवार को फैशन शो का आयोजन होगा। अकादमी के छात्र तन्मय भटनागर ने अपनी मां की कहानी को प्रोजेक्ट के जरिए दिखाया। तन्मय ने बताया कि उसकी मां को सिजोफ्रेनिया बीमारी है। इस बीमारी की वजह से वो अपना आपा खो बैठती हैं। इस बीमारी की वजह से पहले वो अपने दोस्तों को मां के बारे में बताती तक नहीं थे। ऋषिका जैन ने जेंडर अवेयरनेस पर प्रोजेक्ट बनाया।
विज्ञापन
इस मौके पर फैब इंडिया ओवरसी लिमिटेड की क्रिएटिव हेड नीलम अरोड़ा, जारा की हेड डिजाइनर संदीपा बामवल मंडल, फैशन लेवल में संस्थापक डिजाइनर सामंत चौहान आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन