फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students shined in fashion show at DTU

डीटीयू में एंजिफेस्ट: विद्यार्थियों ने फैशन शो में बिखेरा जलवा, गाने गाकर और स्टैंड अप कॉमेडी कर दिखाई प्रतिभा

Sun, 23 Mar 2025 08:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Mar 2025 08:35 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के ओपन एयर थियेटर में डीटीयू की फैशन सोसाइटी द्वारा आयोजित फैशन शो में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी और डिजाइन वाली पोशाक में रैंप वॉक की। इस दौरान विद्यार्थी एक-दूसरे का तालियों से स्वागत कर उत्साह बढ़ाते दिखे।

विज्ञापन
Students shined in fashion show at DTU
डीटीयू में आयोजित इन्जिफेस्ट के दूसरे दिन फैशन शो में प्रतिभाग करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में एंजिफेस्ट का आयोजन जारी रहा। दूसरे दिन शनिवार को विद्यार्थियों ने एंजिफेस्ट में फैशन का जलवा बिखेरा। अलग-अलग परिधानों में रैंप वॉक कर विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए काफी तादाद में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों पहुंचे।

विज्ञापन


तीन दिवसीय एंजिफेस्ट का अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है। विश्वविद्यालय के ओपन एयर थियेटर में डीटीयू की फैशन सोसाइटी द्वारा आयोजित फैशन शो में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी और डिजाइन वाली पोशाक में रैंप वॉक की। इस दौरान विद्यार्थी एक-दूसरे का तालियों से स्वागत कर उत्साह बढ़ाते दिखे। फैशन शो में संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। 
विज्ञापन


प्रज्ञा भवन में माइक मास्टर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आरजे मिशा दर्शकों से रूबरू हुईं। विद्यार्थियों ने गाने-रैप गाकर, कविता पाठ और स्टैंड अप कॉमेडी करके अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फ्री स्टाइल फिएस्टा में विद्यार्थियों के बीच डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंजिफेस्ट में टॉक्यो ड्रिफ्ट के भी अलग-अलग रंग देखने को मिले। इसमें प्रशिक्षित चालक स्पीड और स्टाइल के साथ गाड़ी को दौड़ाते व स्टंटबाजी करते दिखे। फेस्ट के आखिर में स्पिट फायर का आयोजन हुआ। रैप पर छात्र नाचते दिखे। रविवार को राहुल खरबंदा जादू और मनमोहक भ्रमों और अनोखे करतबों से छात्रों को रूबरू कराएंगे। साथ ही ऑटो एक्सपो का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed