Delhi Coaching Centre: प्रदर्शन स्थल पर छात्रों को जाने से रोका, भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके के राउ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन की मौत के बाद से छात्रों में गुस्सा है और लगातार प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद से छात्रों का प्रदर्शन जारी है। राजेंद्र नगर से लेकर मुखर्जी नगर तक छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कोचिंग सेंटर के बाहर अभी भी छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। जिसे पुलिस हटा रही है। इसी के चलते यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
छात्रों को प्रदर्शन स्थल पर जाने नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि छात्रों के प्रदर्शन की शिकायत स्थानीय निवासी की है, क्योंकि इससे मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। प्रदर्शनकारी छात्र वाहनों को जाने से रोक रहे है
एमसीडी कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र
राजेंद्र नगर की घटना के बाद छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एमसीडी कार्यालय पहुंचा। जहां एक छात्र ने बातचीत के दौरान कहा कि कुछ दिन पहले लाइब्रेरी में पानी भरने से हमारे दोस्तों की मौत हो गई थी। इसलिए, हम धरने पर बैठ गए। डीएम ने आज हमसे मुलाकात की और सुझाव दिया कि वह हमें एमसीडी कार्यालय में निदेशक से मिलवाएंगे। इसलिए, हम उनसे मिलने आए हैं। हम अपनी सभी शिकायतें और सवाल उठाएंगे और जवाब मांगेंगे।
#WATCH | Delhi: A students' delegation from Old Rajinder Nagar arrives for at the MCD office.
A student says, "...A few days back, our friends were killed when water filled in the library. So, we sat on a sit-in protest. DM met us today and suggested that he will make us meet… pic.twitter.com/xxDMTYVP5J — ANI (@ANI) July 31, 2024
प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त
एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त तारिक थॉमस ने 27 जुलाई को ओल्ड राजेंदर नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने के बाद तीन छात्रों की मौत के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की।
#WATCH | Old Rajinder Nagar incident | Tariq Thomas, Additional Commissioner MCD interacts with the protesting students who are on a hunger strike against the death of 3 students after the basement of a coaching institute in Old Rajinder Nagar was flooded with rainwater on July… pic.twitter.com/4uYaROPLuF
— ANI (@ANI) July 31, 2024
प्रदर्शनकारी छात्रों से बात करते हुए तारिक थॉमस ने कहा कि यह हम सभी की और व्यक्तिगत रूप से मेरी भी विफलता है। यह अधिकारियों के रूप में हमारी विफलता है कि यह घटना हुई। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमें अपना कर्तव्य बेहतर तरीके से निभाना चाहिए था। कोई बहाना नहीं है।