ये है DU का वो कॉलेज जिसका स्टूडेंट देखते हैं सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय का एक ऐसा कॉलेज जिसकी शुरूआत भले ही धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे इस कॉलेज ने अपनी एक अलग प्रतिष्ठा कायम की। हम बात कर रहे हैं डीयू के नॉर्थ कैम्पस में स्थित ‘रामजस कॉलेज’ की, जो कैंपस में अपने एकेडमिक रिकॉर्ड और अनुशासन के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए काफी मशहूर है।
रामजस कॉलेज को अपनी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के चलते डीयू के ‘टॉप’ कॉलेजों में शुमार किया जाता है। शिक्षा हो या खेलकूद, थियेटर हो या फिर गीत-संगीत सभी क्षेत्रों में कॉलेज की अलग पहचान कायम हो चुकी है। इन्हीं खासियतों के चलते रामजस कॉलेज अब छात्रों की बेहतर पसंद बन चुका है।
कॉलेज की स्थापना 1917 में दिल्ली के आनंद पर्वत पर की गई। इसकी शुरुआत काफी धीमी रही और काफी समय तक कम छात्रों के साथ कॉलेज चलता रहा, लेकिन 1953 में नॉर्थ कैंपस के अपने वर्तमान भवन में आने के बाद कॉलेज ने एकाएक रफ्तार पकड़ ली।
इन कोर्सेज के लिए होती है मारामारी
यूं तो कॉलेज में कई कोर्स चलाए जा रहे हैं, लेकिन मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, इंग्लिश, बॉटनी और जूलॉजी जैसे कोर्स के लिए काफी मारामारी रहती है।
जहां तक अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का सवाल है तो कॉलेज में डिबेट, ड्रामा, म्यूजिक, और खेल जैसी गतिविधियों के जरिए छात्रों में छुपी प्रतिभा को सामने लाने और उनके व्यक्तिगत गुणों को उभारने का प्रयास किया जाता है।
कॉलेज के प्रिंसिपल डा. राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक उनकी कोशिश यही रहती है कि उनके कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं का संपूर्ण विकास होना चाहिए। इसके लिए बेहतर अनुशासन और व्यवस्था पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है।