फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students 'DJ wala' the song got angry police.

छात्रों ने ‘डीजे वाला’ गाना बजाया..पुलिस को गुस्सा आया

Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students 'DJ wala' the song got angry police.
एसएसपी आवास के पास राजनगर में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद तेज आवाज में गाने बजाए जाने से लोग परेशान हो गए। अंदेशा था कि लाउड म्यूजिक राजनगर स्थित आईएमटी कॉलेज के हॉस्टल में बज रहा है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत एसएसपी को मिली तो वह सिहानी गेट और कविनगर थाने की पुलिस के साथ हॉस्टल में पहुंचे। पुलिस के हॉस्टल जाने पर म्यूजिक बंद हो गया। पुलिस करीब पौन घंटे तक कॉलेज में रही।
विज्ञापन


बाद में स्टूडेंट्स को तेज आवाज में गाने न बजाने की हिदायत देकर चली आई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तेज आवाज में ‘डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो’ आदि गाने चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाकया बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे का है। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि पुलिस टीमें आईएमटी कॉलेज के हॉस्टल में गई थीं। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की थी।


अक्सर इस तरह की शिकायतें आते हैं। हिदायत भी दी जाती है, मगर स्टूडेंट्स फिर भी तेज आवाज में गाने बजाते हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हिदायत देकर पुलिस लौट आई।

बता दें कि कॉलेज के पास डीएम और एसएसपी के आवास हैं। हालांकि जब इस संबंध में आईएमटी की पीआरओ से बात की गई तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed