फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students danced to the songs of Eddie Nagar in Fest Magnum at Satyawati College

DU College Fest: मैग्नम 2025 में एडी नागर के गानों पर थिरके छात्र, फैशन शो में भी रहे सबसे ज्यादा चर्चा में

Fri, 28 Mar 2025 07:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 07:53 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक फेस्ट मैग्नम 25 का आयोजन हुआ। अशोक विहार स्थित कॉलेज परिसर में संगीत, कला और संस्कृति का जादू चारों ओर बिखरा। 

विज्ञापन
Students danced to the songs of Eddie Nagar in Fest Magnum at Satyawati College
सत्यवती कॉलेज में आयोजित मैग्नम 25 कार्यक्रम में रैपर एड्डी नागर के गानों पर थिरकते छात्र - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय

विस्तार

डीयू के सत्यवती कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक वार्षिक फेस्ट मैग्नम 2025 के दूसरे दिन को एडी नागर ने अपने गानों से छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके काले शीशे, इश्क का राजा, वी द सेम समेत कई गीतों की शानदार प्रस्तुति पर छात्र जमकर थिरके।

विज्ञापन


दो दिवसीय फेस्ट का शुक्रवार को समापन हो गया। एडी नागर की प्रस्तुति के अलावा फैशन शो सबसे अधिक चर्चा का केंद्र रहा। इस दौरान छात्र विचित्र व नए स्टाइल के परिधान पहनकर रैंप पर वॉक कर रहे थे। अन्य छात्र शोरगुल कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बड़ी तादाद में कई कॉलेजों के छात्र पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है। मैग्नम 2025 के समापन के दिन सुबह से अलग-अलग कार्यक्रम हुए और रात को डीजे नाइट ने छात्रों को थिरकने पर मजबूर किया। इसके बाद बैंड परफॉरमेंस ने सबका दिल जीत लिया। छात्र फेस्ट की विडियो व छायाचित्र को कैमरे में कैद कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed