फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students create drama in front girls hostel.

छात्राओं का व्रत तुड़वाने गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे छात्र, जमकर किया हंगामा

Sun, 01 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students create drama in front girls hostel.

नॉलेज पार्क-2 स्थित एक महिला छात्रावास के सामने शुक्रवार रात कुछ छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने कुछ छात्राओं को करवाचौथ का व्रत तुड़वाने जैसे टिप्पणी की।

विज्ञापन


इस पर छात्रावास की वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्रों को खदेड़ा। नॉलेज पार्क -2 स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं शहर के कॉलेजों में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को करवाचौथ होने के कारण शाम से ही वहां पर छात्रों ने चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। चांद जैसे ही निकला तो छात्रों की संख्या और बढ़ गई।

छात्राओं का नाम लेकर दी आवाज

Students create drama in front girls hostel.

छात्रों ने नाम लेकर छात्राओं को बुलाना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटा तक हॉस्टल के बाहर छात्रों ने हंगामा किया। इसकी शिकायत वार्डन ने नॉलेज पार्क कोतवाली में की तो पुलिस मौके पर आई।

पुलिस ने छात्रों को हॉस्टल के सामने से खदेड़ा। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। जांच की जा रही है कि आरोपी कौन से कॉलेज के छात्र थे।

हालांकि हॉस्टल प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत लिखित में नहीं की है जिसके चलते कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed