फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students are drunk all night Fussy violence.

छात्र शराब पीकर पूरी रात मचाते रहे उत्पात

Sat, 20 Dec 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 20 Dec 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
Students are drunk all night Fussy violence.

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित जीएल बजाज के हॉस्टल के बराबर में बने आईईसी हॉस्टल के छात्रों ने रात में शराब पीकर उत्पात मचाया। छात्रों ने जीएल बजाज में शराब की बोतलें और क्रॉकरी के अलावा बोतल का पेट्रोल बम बनाकर भी फेंके

विज्ञापन


घटना की शिकायत करते हुए कॉलेज प्रबंधन की ओर से करीब 50 छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जीएल बजाज कॉलेज में उनका हॉस्टल है और उनके पास में ही आईईसी कॉलेज का भी हॉस्टल है।
विज्ञापन


जीएल बजाज के निदेशक राजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि रात करीब तीन बजे आईईसी हॉस्टल में किसी बच्चे का जन्म दिन था। इसे लेकर छात्रों ने पार्टी की और अचानक हॉस्टल से हूटिंग होने लगी और क्राकरी उनके हॉस्टल की ओर फेंकी जाने लगी। कुछ देर बाद ही शराब की बोतलें और बीयर की बोतलों के अलावा पेट्रोल बोतल बम भी फेंके गए। मगर उनके हॉस्टल और दूसरे कॉलेज के हॉस्टल में कुछ दूरी थी जिससे किसी छात्र को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी दलीप सिंह ने शुक्रवार सुबह जाकर जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में मौका मुआयाना किया तो वहां पर बोतल बम, क्राकरी, पत्थर और शराब की बोतलें मिलीं। जीएल बजाज की ओर से करीब 50 छात्रों के खिलाफ शिकायत की गई है।


आईईसी कॉलेज के  निदेशक डॉ. डीबी सिंह का कहना है कि घटना काफी निंदनीय है और वह अपने छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले पथराव जीएल बजाज के हॉस्टल से हुआ था। इससे पहले भी उनके छात्रों द्वारा कई बार उत्पात मचाया गया है, इसलिए उन्हें भी अपने छात्रों को समझाना चाहिए। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला काफी आगे बढ़ गया ह्रै। जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed