फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student slapped for bad handwriting in Delhi his eardrum damaged

बर्बर सजा: दिल्ली के एक निजी स्कूल में हैंड राइटिंग खराब होने पर छात्र को मारा ऐसा थप्पड़... कान का पर्दा फटा

Wed, 07 Aug 2024 10:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Aug 2024 10:02 PM IST
सार

परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने छानबीन के बाद अगले दिन 20 जुलाई को इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। अब स्कूल प्रशासन समझौता करने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
Student slapped for bad handwriting in Delhi his eardrum damaged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में महज हैंड राइटिंग खराब होने पर निजी स्कूल के मैनेजर ने सातवीं कक्षा के एक छात्र को ऐसे थप्पड़ जड़े कि उसके कान का पर्दा ही फट गया। इससे भी मैनेजर का दिल नहीं भरा। उन्होंने छात्र के कूल्हे पर डंडे बरसा दिए। घटना के बाद बुरी तरह सहमा छात्र अपने घर पहुंचा।

विज्ञापन


कान में तेज दर्द होने पर उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसके कान में चोट की वजह से सुराग हो गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्र का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मैनेजर स्कूल के मालिक का बेटा है। उसकी मां स्कूल की प्रिंसिपल है। छात्र के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की ओर से मामले में समझौता करने और छात्र के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपी को सजा जरूर मिले। पुलिस ने भी मामले में हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस जांच करवाने की बात कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र परिवार के साथ चंदू नगर में रहता है। माता-पिता दोनों ही प्राइवेट नौकरी करते हैं। छात्र खजूरी खास के ई-ब्लॉक के एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल के मालिक दिल्ली पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी पत्नी यहां प्रिंसिपल और बेटा मैनेजर है। गत 19 जुलाई को स्कूल में एक मैडम ने छात्र को प्रिंसिपल रूम में छोड़कर कहा कि इसकी हैंड राइटिंग बहुत खराब है। वहां प्रिंसिपल के बजाय उनका बेटा नितिन चौधरी मौजूद था। आरोप है कि उसने छात्र को जोर से कई थप्पड़ मार दिए। इसके अलावा उसके कूल्हे पर कई डंडे मारे। थप्पड़ से छात्र के कान में दर्द होने लगा।

घर पहुंचने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसके कान का पर्दा फटा होने का पता चला। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद अगले दिन 20 जुलाई को इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। अब स्कूल प्रशासन समझौता करने का दबाव बना रहा है। छात्र की मां ने बताया कि घटना के बाद बेटा इस कदर डर गया है कि उसने स्कूल जाने से ही मना कर दिया है। परिजनों ने एक अन्य स्कूल में उसका दाखिला करा दिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed