{"_id":"64ec356c375139a87001890a","slug":"student-misdeed-by-fellow-students-in-government-school-in-delhi-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में हैवानियत: छात्र के साथ किया सामूहिक कुकर्म, पांच आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में हैवानियत: छात्र के साथ किया सामूहिक कुकर्म, पांच आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात को दिया अंजाम
Mon, 28 Aug 2023 11:19 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:19 AM IST
सार
दिल्ली में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ उसके सहपाठियों द्वारा सामूहिक कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र और उसके पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहाबाद डेरी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा आठ के छात्र के साथ उसके सहपाठियों ने सामूहिक कुकर्म किया। आरोप है कि छात्र के विरोध करने पर आरोपी छात्रों ने उसकी पिटाई भी की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी छात्रों ने एक हफ्ते तक पीड़ित के साथ कुकर्म किया। पीड़ित छात्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र रोहिणी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। वह वहीं के एक स्कूल में पढ़ता है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में उसके स्कूल में समर कैंपस लगा था। कैंप सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक खुला रहता था। कैंप में उसकी कक्षा के छात्रों के साथ अन्य छात्र भी आते थे। इसी दौरान पांच छात्रों ने उसके साथ गलत काम किया।
पीड़ित छात्र का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपी छात्रों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्र का आरोप है कि स्कूल के पार्क में सात दिनों तक डरा-धमकार छात्रों ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित का कहना है कि उसने पूरी घटना के बारे में शिक्षकों को बताया, लेकिन उन्होंने उसे ही चुप करा दिया। अंत में परेशान होकर छात्र ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'शाहबाद डेरी इलाके के एक सरकारी स्कूल में दो 12 और 13 साल के लड़कों के साथ उसी स्कूल के लड़कों ने यौन शोषण किया। ये बेहद घिनौना और डराने वाला मामला है। बच्चों में ऐसी आपराधिक मानसिकता कैसे पैदा हो रही है? मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस और स्कूल को नोटिस जारी कर रहे हैं। हमारी टीम पीड़ित बच्चों और परिवार के साथ है।'

शाहबाद डेरी इलाक़े के एक सरकारी स्कूल में दो 12 और 13 साल के लड़कों के साथ उसी स्कूल के लड़कों ने यौन शोषण किया। ये बेहद घिनौना और डराने वाला मामला है। बच्चों में ऐसी आपराधिक मानसिकता कैसे पैदा हो रही है? मामले में FIR दर्ज हुई है, आगे की कार्यवाही हेतु पुलिस और स्कूल को नोटिस…
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 28, 2023