फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student left home after dispute with young brother over washing utensils wrote letter

छोटे भाई के साथ बर्तन साफ करने को लेकर हुआ विवाद, बड़े ने छोड़ा घर, पत्र में लिखा- 50 रुपये लेकर...

Fri, 22 May 2020 07:16 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 22 May 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
student left home after dispute with young brother over washing utensils wrote letter
लापता छात्र - फोटो : अमर उजाला
बिसरख थाना क्षेत्र की ग्रेनो वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी से 12वीं का छात्र लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक छात्र का छोटे भाई के साथ बर्तन साफ करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने एक पत्र लिखा और लापता हो गया। छात्र की मां लॉकडाउन के चलते पटना में फंसी है। 
विज्ञापन


पत्र में छात्र ने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से घर छोड़कर हमेशा के लिए जा रहा हूं। मैं कभी इस घर में दोबार वापस नहीं आऊंगा। साथ ही मैं  यह घोषणा भी करता हूं कि मेरे किसी भी कृत्य के लिए मेरे परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी तरह जिम्मेदार नहीं होगा। मुझे अपने पिता की संपत्ति में कोई अधिकार नहीं होगा। मैं स्वैच्छा से अपना जीवन जीने जा रहा हूं। मेरी सफलता और असफलता मेरी अपनी होगी। 
विज्ञापन


छात्र ने पत्र में आगे लिखा मेरे मन में किसी के प्रति कोई द्वेष नहीं है और न कभी होगा। मैं अपने पिता जी के 50 रुपये लेकर और एक जोड़ी कपड़े पहनकर घर छोड़ रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed