{"_id":"5dc5e1418ebc3e5aec25e28e","slug":"student-leaders-can-spoil-the-atmosphere-if-the-procession-comes-out-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसलाः जीत के जश्र में जुलूस निकला तो छात्र नेता बिगाड़ सकते हैं माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसलाः जीत के जश्र में जुलूस निकला तो छात्र नेता बिगाड़ सकते हैं माहौल
Sat, 09 Nov 2019 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Nov 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट शनिवार को फैसला सुनाएगी और इसके बाद देश की राजधानी में हिंदू व मुस्लिम समुदाय के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की खुफिया सूचना नहीं है। दोनों समुदाय में भाईचारा बना रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि फैसले को लेकर अगर जुलूस निकाला गया तो हालत बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा हिंदू नेताओं व विवादों में रह चुके कुछ छात्र नेताओं पर पैनी नजर रखी जा रहे हैं। यह छात्र नेता भड़काऊ भाषण दे सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पशेल ब्रांच ने दिल्ली पुलिस को यह खुफिया जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि अयोध्या मसले पर दिल्ली में शांति बनी रहेगी और किसी तरह के हालत बिगड़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष इस फैसले को स्वीकार करेंगे, फैसला चाहे जो भी हो। खुफिया सूचना में यह कहा गया है कि अगर संवदेनशील इलाकों में विजयी धार्मिक जुलूस निकाले गए तो दिल्ली के हालत बिगड़ सकते हैं। दिल्ली पुलिस को धार्मिक जुलूस को रोकने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
स्पेशल ब्रांच से मिली खुफिाय जानकारी में यह भी कहा गया है कि एक विचारधारा वाले लोग व पूर्व छात्र नेता धार्मिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। यह लोग फैसले को लेकर रैली कर सकते हैं। जुलूस निकाल सकते हैं और भड़काऊ भाषण दे सकते हैं।
ऐसे में इन लोगों पर व इनके आवासों के पास विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इन लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही व्हाट्सऐप समेत तमाम सोशल मीडिया पर पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट की खास नजर रहेगी।