फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student kills cousin in illicit relationship with sister-in-law in Noida

नाबालिग देवर से भाभी के थे शारीरिक संबंध: बड़े भाई को रिश्ते की भनक लगने पर मार डाला... कबूलनामा में उगले राज

Wed, 20 Nov 2024 03:54 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Nov 2024 03:54 AM IST
सार

UP Crime News: एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी किशोर परिवार के लोगों के साथ मृतक को तलाशने का नाटक करता रहा। वह थाने में भी शिकायत करने गया।

विज्ञापन
Student kills cousin in illicit relationship with sister-in-law in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

मंगरौली गांव में रविवार को अवैध संबंधों में कक्षा नौ के छात्र (15) ने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के भाभी से अवैध संबंध थे। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजकर चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि मंगरौली गांव में एक शख्स (28) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी के किशोर के अवैध संबंध थे। इसका शक उसे पहले से था। घटना की रात जब आरोपी उसके साथ था तो पत्नी की वीडियो कॉल आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उसने विरोध किया तो आरोपी ने पहले उसे लोहे के बैरियर पर धक्का देकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घर से चाकू लाकर हत्या कर दी और हाथ-मुंह धोकर भाभी से वीडियो कॉल पर बात करने लगा। 

विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी के मोबाइल को खंगाला तो घटना से पर्दा उठ गया। व्हाट्सएप पर किशोर व भाभी के बीच आपत्तिजनक बातचीत का पता चला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भाभी से शादी करने के लिए जल्दीबाजी में था। कुछ दिन पहले मृतक ने भाभी से मारपीट की थी। यह बात उसे पता चल गई थी। इससे वह नाराज था। 

पुलिस को आरोपी देता रहा जानकारी 
एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी किशोर परिवार के लोगों के साथ मृतक को तलाशने का नाटक करता रहा। वह थाने में भी शिकायत करने गया। उसे लग रहा था कि पुलिस के साथ रहने से उस पर शक नहीं होगा। जब पुलिस ने सर्विलांस और फोन डिटेल के आधार पर आरोपी से पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बात करने लगा।

एक माह पहले हुई थी बेटी
एक महीने पहले भाभी की दूसरी बेटी का जन्म हुआ था। शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। डेढ़ साल पहले आरोपी की भाभी से नजदीकी बढ़ी थी। चचेरा भाई शराब की लत के कारण इधर-उधर रहता था। जांच में पत्नी की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले में नामजद कराए गए छह आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed