फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student commits suicide in Noida

Noida : रात में तीन बजे फोन पर झगड़े के दौरान 21वीं मंजिल से कूदी छात्रा, मौके पर ही हो गई मौत

Sun, 20 Apr 2025 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 04:23 AM IST
सार

रात करीब तीन  युवती ने 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घरवालों को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Student commits suicide in Noida
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रात करीब तीन बजे फोन पर ऊंची आवाज में विवाद हुआ, फिर युवती ने 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घरवालों को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


घटना सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड की शुक्रवार रात तीन बजे की है। सोसाइटी के 12 नंबर टावर की 21वीं मंजिल पर दो सहेलियों के साथ रहने वाली मूलरूप से मुरादाबाद की उन्नति (21) गुरुग्राम से मास कम्युनिकेशन के तृतीय वर्ष की छात्र थीं। पुलिस के मुताबिक, उन्नति सहेली के साथ एक पार्टी में गई थीं। वहां से दोनों देर रात लौटी थीं। 
विज्ञापन

Bhopal News: दोस्त की शादी से लौटने के बाद युवक ने मोबाइल तोड़ा, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे  उन्नति किसी से फोन पर बात कर रही थीं। फोन पर ऊंची आवाज में बात करते हुए झगड़ा हो रहा था तभी उन्नति ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्नति की सहेली ने गार्डों को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मृतका के सहेलियों से पूछताछ कर रही है। अभी परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed