फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student burnt in park in delhi

सरेआम पार्क में छात्र पर केरोसिन छिड़ककर बाइकर्स ने लगाई आग

Tue, 27 Oct 2015 10:19 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
student burnt in park in delhi

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बाइक सवार लड़कों ने 12वीं के छात्र सौरव (20) पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


युवक से बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास की आशंका जताई है।

पुलिस के मुताबिक ओल्ड कोंडली निवासी सौरव सरकारी स्कूल में पढ़ता है। परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व बहन हैं।

आसपास के लोग बोले सौरव ने खुद को जलाया

student burnt in park in delhi

बताया गया है कि सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह घर के पास अंबेडकर पार्क में मौजूद था। इस बीच लोगों ने उसे आग की लपटों से घिरा हुआ देखा।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सौरव ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने केरोसिल डालकर उसे जला दिया।

वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि सौरव ने ही खुद को आग लगाई। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि सौरव पर चोरी का भी आरोप लगा था। परिवार से पूछताछ कर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed