पीट-पीटकर छात्र की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार इलाके में सोमवार सुबह दसवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त राजा (16) के रूप में हुई है। खून से लथपथ राजा का शव मंडोली जेल के पास बरामद हुआ।
शव के पास ही खून से सने हुए कुछ पत्थर भी बरामद हुए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी से पीट-पीटकर राजा की हत्या की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
लूटपाट समेत अन्य दृष्टिकोणों से हर्ष विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक राजा अपने परिवार के साथ आई-ब्लॉक, सुंदर नगरी में रहता था।
सुबह साढ़े छह बजे घर से निकला था छात्र
इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। राजा पास के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे वह किसी काम से बाहर निकला था।
इस बीच स्थानीय लोगों ने मंडोली जेल के पास खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसका पर्स, मोबाइल व अन्य सामान भी गायब मिला है।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के बाद राजा की हत्या की गई। पुलिस रंजिश व अन्य दृष्टिकोण से भी मामले की छानबीन कर रही है।