फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student accused of selling hit the aunt, beaten by mob

छात्रा ने बुआ पर जड़ा बेचने का आरोप, भीड़ ने पीटा

Tue, 30 Jun 2015 04:37 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Tue, 30 Jun 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
Student accused of selling hit the aunt, beaten by mob

हाईस्कूल की एक छात्रा ने सोमवार को बुआ पर बेचने का आरोप लगा सनसनी फैला दी। भीड़ ने बुआ को पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का दावा है कि जांच में बेचने का आरोप फर्जी पाया गया है।

विज्ञापन


बुआ ने छात्रा को घर से बाहर जाने से टोका तो वह अपनी छोटी बहन के साथ घर छोड़कर जा रही थी। उसे उसकी नानी के पास सोनीपत भेज दिया गया है, जबकि छोटी बहन बुआ के ही पास है।
विज्ञापन


छात्रा की मां लूट के आरोप में जेल में बंद है। सोमवार को नगर की एक कॉलोनी निवासी दो बहनें घर छोड़कर रेलवे रोड पर आ गईं। बहनों की तलाश करते हुए उनकी बुआ भी वहां आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा छुड़ाने के लिए लड़कियों ने आरोप लगाया कि बुआ उन्हें बेचना चाहती है। लोगों ने बुआ की धुनाई कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। ओएफएम चौकी के दो पुलिस कर्मी आननफानन में मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

पुलिस ने दोनों बहनों से बात कर छोटी को बुआ के साथ भेज दिया, जबकि बड़ी बहन को सोनीपत नानी के यहां ट्रेन से रवाना कर दिया। शहर में यह घटना चर्चा का विषय बन हुई है।


बताया गया है कि लड़कियों की मां लूट के मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि जांच में बेचने का आरोप फर्जी पाया गया है। बुआ ने छात्रा को घर से बाहर जाने से टोका तो वह अपनी छोटी बहन के साथ घर छोड़कर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed