फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strike continues in Hindurao hospital

हिंदूराव अस्पताल में हड़ताल जारी : नहीं हुई कोई सुनवाई, आज से नर्स भी होगीं डॉक्टरों के साथ

Wed, 24 Nov 2021 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Nov 2021 04:49 AM IST
सार

हिंदूराव अस्पताल में वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी, नगर निगम ने नहीं दिया कोई बयान।

विज्ञापन
Strike continues in Hindurao hospital
विरोध-प्रदर्शन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को उपचार मिलने में काफी परेशानियां हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर इस प्रदर्शन को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने भी चुप्पी साध ली है। हालात ऐसे हैं कि वेतन न मिलने की वजह से डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी में घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन समाधान को लेकर कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन भर अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। डॉक्टरों का साफ कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक किसी भी हालत में वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। डॉक्टरों की यहां तक मांग है कि नगर निगम और दिल्ली सरकार की आपसी राजनीति की वजह से उनका हर बार शोषण होता है। दोनों ही राजनैतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के चलते डॉक्टर व मरीजों से खिलवाड़ कर रही हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के डॉ. अंकिष चौधरी बताते हैं कि बीते दो दिन में अस्पताल प्रबंधन की ओर से बैठकें की जा रही हैं लेकिन नगर निगम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। अधिकारी मौखिक तौर पर ही दिलासा देकर हड़ताल खत्म करने के लिए कह रहे हैं लेकिन इस बार उन्हें किसी पर विश्वास नहीं है। हर साल अधिकारी इसी तरह की धोखाधड़ी करके कर्मचारियों के साथ फिर से वही व्यवहार करने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ओपीडी में दूसरे दिन भी वरिष्ठ डॉक्टर मरीजों की देखभाल कर रहे थे लेकिन संख्या अधिक होने की वजह से ओपीडी में शाम तक मरीजों को इंतजार करना पड़ा। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अभी आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं किया गया है लेकिन आगामी दिनों में डॉक्टर सभी सेवाओं से पीछे हट सकते हैं। 


आज से नर्स भी होगीं डॉक्टरों के साथ
हिंदूराव अस्पताल की नर्सिंग यूनियन ने बुधवार से डॉक्टरों के साथ हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। यूनियन के अनुसार पिछले पांच महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो चुकी है उन्हें भी अब तक निगम से कोई सहायता नहीं मिली है और न ही इन रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। ऐसे में अस्पताल की नर्स कर्मचारियों ने भी डॉक्टरों के साथ मिलकर काम छोड़ प्रदर्शन पर बैठने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed