{"_id":"5ab67b7a4f1c1b5a598b5e38","slug":"strict-action-against-police-officers-who-ordered-lathicharge-swati-maliwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अफसरों पर हो कार्रवाई : स्वाति मालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अफसरों पर हो कार्रवाई : स्वाति मालीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जेएनयू छात्रों व पत्रकारों पर लाठी बरसाने का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
आयोग इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजने जा रहा है। नोटिस के माध्यम से पुलिस से जवाब मांगा जाएगा कि यह सब क्यों और किसके कहने पर हुआ। उन्होंने कहा कि यह काफी शर्मनाक बात है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस कैसी माफी मांग रही है। पुलिस अपने लाठी बरसाने वाले कार्य की माफी मांगे। पुलिस इसलिए माफी मांग रही है, क्योंकि मीडिया निशाना बन गया, जबकि वह तो प्रदर्शनकारियों को मारने जा रहे थे।
विज्ञापन
किसी जूनियर पुलिस अफसर को निलंबित नहीं किया जाना चाहिए, जिस अधिकारी ने लाठी चलाने का आदेश दिया, उस पर गाज गिरनी चाहिए।