फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stresses in two communities in Trilokpuri

त्रिलोकपुरी में दो समुदायों में पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज व आंसू गैस छोड़कर खदेड़ा, 7 गिरफ्तार

Sat, 21 Jul 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Stresses in two communities in Trilokpuri
त्रिलोकपुरी

त्रिलोकपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात मामूली विवाद में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों को लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़कर तितर-बितर किया। इस दौरान उपद्रवियों ने दस वाहनों के शीशे तोड़ दिए। वारदात में दो लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दंगा फैलाने का मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोग गांधी, कमल, ताहिर, ललित, आशू, आसिफ और ताहिर हैं। गांधी इलाके का घोषित बदमाश है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे 20 ब्लॉक में पथराव होने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक शोएब एक पार्क के पास ऑटो खड़ा कर रहा था। इसका कुछ युवकों ने विरोध किया। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। युवकों ने शोएब की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पर शोएब के समर्थक पहुंच गए और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दस से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर मयूर विहार थाना पुलिस पहुंची और पथराव कर रहे लोगों को हटने के लिए कहा। इस पर भी उपद्रवी नहीं माने तो भारी पुलिस बल बुलाकर पथराव करने वालों पर लाठीचार्ज किया गया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने पथराव करने वाले दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed