{"_id":"5d0784498ebc3e0399373f88","slug":"stressed-over-sister-death-gurugram-class-10-student-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की मौत से दुखी 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की मौत से दुखी 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या
Mon, 17 Jun 2019 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
गुरुग्राम के देवीलाल कॉलोनी में बहन की मौत से दुखी 10वीं कक्षा के छात्र ने रविवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सेक्टर-9ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक कि देवीलाल कॉलोनी निवासी राहुल अपनी विधवा मां और बहन के साथ रहता था। उसकी बहन 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन उसकी कंपार्टमेंट आ गई थी। इससे तनाव में आकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इस घटना से राहुल तनाव में आ गया था। वह किसी से बात भी नहीं करता था और अक्सर गुमसुम रहता था। हाल ही में उसने 9वीं कक्षा पास कर 10वीं में प्रवेश लिया था। इेसके बाद से वह काफी अधिक तनाव में रहने लगा।
विज्ञापन
जी रोटी कमाने में व्यस्त राहुल की मां उसका तनाव कम नहीं कर पाई। रविवार दोपहर को राहुल की मां अपने काम पर चली गई। इस दौरान राहुल घर पर अकेला था। देर शाम जब वह घर पर लौटी तो राहुल को पंखे से लटका पाया। इस पर उसने शोर मचा दिया।
आसपास रहने वाले लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर शवगृह भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।