{"_id":"6acbfb20e91941fe5c0b9d7a","slug":"street-play-on-mental-health-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1864-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मानसिक स्वास्थ्य पर नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मानसिक स्वास्थ्य पर नुक्कड़ नाटक
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली, 11 अक्तूबर। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर इहबास के एमएससी मनोरोग नर्सिंग के छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना था।
नाटक के माध्यम से छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के अनुभवों को समझने का संदेश दिया। उन्होंने संवेदनशील व्यवहार अपनाने और सहानुभूति, सहयोग व समझ की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्रों ने बताया कि ऐसे लोगों का मजाक उड़ाने या उन्हें समाज से अलग करने के बजाय उनकी बात सुनना जरूरी है। उन्होंने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, मानसिक बीमारियों को लेकर समाज में फैले डर, भेदभाव और गलत धारणाओं को दूर करने पर जोर दिया गया। ब्यूरो