फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Story Narrator misdeed a woman for a year in Dadri of Gautam Budh Nagar district

कथावाचक की दरिंदगी: एक साल तक महिला से किया दुष्कर्म, कथा में हुई थी मुलाकात; पति को बेहोश कर करता था हैवानियत

Fri, 01 Sep 2023 03:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Sep 2023 03:12 PM IST
सार

आरोप है कि पति को नशीली गोलियां खिलकर बेहोश कराने के बाद महिला से दुष्कर्म करता था। परेशान पीड़िता ने पति को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
Story Narrator misdeed a woman for a year in Dadri of Gautam Budh Nagar district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सेक्टर निवासी महिला से कथा वाचक ने एक साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि बेटे को ठीक करने का झांसा देकर आरोपी वारदात करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोज शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्रेनो के एक सेक्टर निवासी महिला का एक बेटा जन्म से बोलता नहीं है। करीब एक साल पहले सेक्टर में आयोजित भागवत कथा में पीड़िता गई थी। वहां कथा वाचक से मिलकर बेटे के बारे में बताया। आरोपी ने तांत्रिक विद्या से बेटे को ठीक करने का दावा किया था। आरोपी पीड़ित महिला को बेटे के साथ बुलाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उपचार के नाम पर महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पति को बताने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फोन पर अश्लील बातें करने के साथ ही आरोपी पीड़िता के घर आने लगा।

विज्ञापन

आरोप है कि पति को नशीली गोलियां खिलकर बेहोश कराने के बाद महिला से दुष्कर्म करता था। परेशान पीड़िता ने पति को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि आरोपी मनोज शास्त्री एक साल से पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed