{"_id":"6ade2081b57c75de590823b0","slug":"storm-and-rain-have-changed-the-weather-the-cold-is-beginning-to-take-hold-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160749-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आंधी और बारिश ने बदला मौसम, सर्दी जमाने लगी पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आंधी और बारिश ने बदला मौसम, सर्दी जमाने लगी पैर
विज्ञापन
रविवार भोर में लगी बारिश की झड़ी, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को आंधी और बारिश के चलते मौसम ने करवट ली। छुट्टी के दिन सुबह से ही बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम सुहावना बना दिया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के आसार हैं।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार तड़के करीब दो बजे उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। इसका असर दिल्ली में भी देखने को मिला। राजधानी के बाहरी इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। सुबह के समय अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक महसूस की गई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में 4.4 मिलीमीटर, लोधी रोड में 5.8 मिलीमीटर और रिज क्षेत्र में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में भी गिरावट
दिनभर बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान भी गिरकर 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें पिछले 24 घंटे के मुकाबले 1.8 डिग्री की कमी आई। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा।
29 और 30 अक्तूबर को बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हो सकती है, हालांकि दिल्ली में इसका असर सीमित रहने की संभावना है। वहीं, 29 अक्तूबर को राजधानी में आंधी और बारिश के आसार हैं। 30 अक्तूबर को भी इसका प्रभाव बना रह सकता है।