फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stop at traffic after Road blocked on Ashoka Road

अशोक रोड पर धंसी सड़क, आवाजाही पर रोक

Fri, 26 Oct 2018 07:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
stop at traffic after Road blocked on Ashoka Road
Ashoka Road - फोटो : amar ujala

नई दिल्ली जिले में अशोक रोड पर बूटा सिंह गोल चक्कर के पास बृहस्पतिवार दोपहर को सड़क धंस गई। इससे अशोक रोड पर दिन भर ट्रैफिक प्रभावित रहा। जाम कई मार्गों तक पहुंच गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अगले आदेश तक सड़क धंसने वाली जगह पर ट्रैफिक के जाने पर रोक लगा दी है।  

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया सड़क धंसने के कारण पेटल चौक से इंडिया गेट वाले कैरिज्वे पर बूटा सिंह गोलचक्कर के पास वाहनों की आवाजाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


अशोक रोड पर पटेल चौक से इंडिया गेट की तरफ वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध सभी निजी व सार्वजनिक वाहनों पर लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुचारु संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत का काम एनडीएमसी कर रहा है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि लोग पटेल चौक से रफी मार्ग, रायसीना रोड होकर इंडिया गेट जा सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह अशोका रोड के इस हिस्से की तरफ आने से बचें। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी अशोक रोड़ व गुरुद्वारा बंगला साहिब के सामने सड़क धंस चुकी है। गुरुद्वारे के पास को एक माह बीतने के बाद भी काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed