फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stone pelting between two parties in Nuh girl dies in fire tension in the area heavy police deployment

नूंह में फिर मचा बवाल: दो पक्षों में पथराव, युवती को जिंदा जलाया; वीडियो आया सामने; तनाव के बाद पुलिस तैनात

Sat, 14 Dec 2024 06:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Dec 2024 06:24 PM IST
सार

मृतक युवती के भाई निसार के अनुसार आरोपियों ने पथराव के दौरान उसकी बहन शहनाज पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें उसकी बहन पूरी तरह जल गई। आग से जलने के कारण युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Stone pelting between two parties in Nuh girl dies in fire tension in the area heavy police deployment
नूंह में दो पक्षों में पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के मामले में संलिप्त आरोपियों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं होने व फरार आरोपियों को गांव में बसाने के विरोध में शुक्रवार शाम को लहरवाडी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसी संघर्ष में एक युवती की आग लगने से मौत हो गई। पीड़ित पक्ष जहां युवती की मौत को लेकर आरोपी पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष युवती के आत्मदाह की बात कह रहा है। इस बारे में फिलहाल पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

विज्ञापन

 

Stone pelting between two parties in Nuh girl dies in fire tension in the area heavy police deployment
गमगीन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक लहरवाड़ी गांव में आठ माह पहले मिट्टी डालने के विवाद में रिजवान नाम के युवक की हत्या हुई थी। मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ पुन्हाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग गांव से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार बार बार मांग कर रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को कुछ दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार लगातार पुलिस से मांग कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Stone pelting between two parties in Nuh girl dies in fire tension in the area heavy police deployment
पत्थर फेंकती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों पक्षों को जांच के लिए डीएसपी कार्यालय बुलाया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की लेकिन गांव के कुछ लोगों द्वारा आरोपियों को गांव में वापस बुलाने की मांग की गई थी। शुकवार को पुलिस की मौजूदगी में आरोपी पक्ष के लोग गांव में अपने घर आए तो पीड़ित परिवार ने विरोध जताया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और पथराव भी हुआ। इसी संघर्ष में एक युवती की आग लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन

Stone pelting between two parties in Nuh girl dies in fire tension in the area heavy police deployment
हाथ में पेट्रोल और पत्थर लेकर उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

मृतका के भाई का आरोप पथराव के दौरान उसकी बहन पर डाला पेट्रोल
मृतक युवती के भाई निसार के अनुसार आरोपियों ने पथराव के दौरान उसकी बहन शहनाज पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें उसकी बहन पूरी तरह जल गई। आग से जलने के कारण युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवती दिव्यांग थी। वह तलाकशुदा थी और काफी समय से अपने पिता के घर पर ही रह रही थी। वहीं, दूसरा पक्ष इसे आत्मदाह कह रहा है। युवती की मौत के बाद गांव में तनाव है।

Stone pelting between two parties in Nuh girl dies in fire tension in the area heavy police deployment
लड़की को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव को कम करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। -जंगशेर, थाना प्रभारी पुन्हाना।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed