{"_id":"5cef1cfbbdec2207203ade27","slug":"stone-pelting-and-firing-in-front-of-police-after-childrens-fights-13-arrested-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगड़े में पुलिस के सामने पथराव-फायरिंग, 10 घायल, घटनास्थल से 13 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के झगड़े में पुलिस के सामने पथराव-फायरिंग, 10 घायल, घटनास्थल से 13 गिरफ्तार
Thu, 30 May 2019 05:29 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 30 May 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला रिसालदारान भीतर कोट में मंगलवार देर शाम झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिकंदराबाद थाने के एसआई की तहरीर पर 33 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसआई संजीव कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान रिसालदारान भीतर कोट में बच्चों के झगड़े को लेकर पथराव की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो फुरकान और अब्दुल करीम पक्ष के 100 से 150 लोग एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग कर रहे थे। मोहल्ले के अन्य लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया था। पुलिस की चेतावनी के बाद भी लोग नहीं माने।
विज्ञापन
पथराव में घायल बल्लू पुत्र हाजी मुन्ना, बाबू पुत्र गफ्फार, अब्बू पुत्र सुफियान, एक बच्चा असद पुत्र फुरकान सड़क पर पड़े हुए थे। इनके अलावा भी दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया, बाकी भाग गए। मौके से 10 लाठी-डंडे, 50 किग्रा ईंट-पत्थर, 12 बोर के चार व 315 बोर के पांच खाली कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
पकड़े गए फुरकान पुत्र बाबू, कदीम पुत्र यूनुस, अमन पुत्र मुन्ना, गुलफाम पुत्र हाजी फजलू, सुहैल पुत्र इकराम, सूफियान पुत्र इकबाल, मुन्ना, बाबू पुत्र गफ्फार, अब्दुल कदीम पुत्र अब्दुल खालिद, शादाब पुत्र अफजाल, शाहनवाज, फुरकान पुत्र अब्दुल खालिद, इमामुल हक पुत्र हाजी इखलाक को जेल भेजा गया। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।