फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stolen goods worth millions of Kvinagr factory.

कविनगर की फैक्ट्री में लाखों का माल चोरी

Tue, 23 Dec 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 23 Dec 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
stolen goods worth millions of Kvinagr factory.

कविनगर में चोरों ने देर रात कोहरे का फायदा उठाया। बुलंदशहर औद्योगिक चौकी में चोरों ने एक फैक्ट्री से फैब्रिकेशन का लाखों का माल चोरी कर लिया, जबकि शास्त्रीनगर में परचून की दुकान में भी चोरी की।

विज्ञापन


न्यू पंचवटी निवासी वकील खान बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में टंडन इंजीनियरिंग वर्क्स के मालिक डब्बू की फैक्ट्री में ही किराए पर जगह लेकर देशवाल इंजीनियरिंग वर्क्स नाम से फैब्रिकेशन का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


देर रात चोरों ने फैक्ट्री के गेट का ताला तोड़कर फैब्रिकेशन गोदाम से 4.5 लाख रुपये की 4 वेल्डिंग मशीन, 3 ग्राइंडर चोरी कर ले गए। उधर, रजापुर निवासी राम गोपाल गुप्ता की शास्त्रीनगर के जी ब्लॉक मार्केट में परचून की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के पीछे ही गोदाम है। चोर रात में दुकान के शटर का कुंदा उखड़ा कर चोर एक लाख रुपये और 50 हजार का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


रहेगा हाईवे पर फोकस
विंटर क्राइम पर रोकथाम के लिए मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा जिलों के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की खास सुरक्षा बरतने को कहा गया है। प्रभारी आईजी ने हाईवे और सभी शहरों की आउटर कॉलोनियों में एक माह तक गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed