फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stolen cash, jewelery and ran away from the engineers car in noida

नकदी, ज्वेलरी चुराकर इंजीनियर की ही कार से भागे

Thu, 12 Sep 2019 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
Stolen cash, jewelery and ran away from the engineers car in noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट निवासी एक इंजीनियर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात अंजाम दी। चोर इंजीनियर के फ्लैट से नकदी, ज्वेलरी चुराकर उनकी ही कार लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पतंजलि आयुर्वेद में टेक्निकल इंजीनियर अश्विनी तिवारी सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। वह सपरिवार रांची चले गए थे। 8 सितंबर की रात पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उनके फ्लैट की लाइट जल रही है। उन्होंने गार्डों को बताया तो गार्ड फ्लैट में पहुंचे। फ्लैट का लॉक टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन


इसके बाद अश्विनी 9 सितंबर की सुबह नोएडा आ गए। उन्होंने बताया कि घर की सुरक्षा में लगाए गए सभी पांच लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। चोर 3 सोने की चेन, 4 कान की बाली, 5 महंगी घड़ियां और 60 हजार रुपये चुराकर ले गए। चोरों ने घर के अंदर से उनकी कार भी चुरा ली और नीचे खड़ी कार में बैठकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी का आरोप है कि 8 सितंबर को चोरी हुई थी उससे कुछ घंटे पहले ही सोसायटी के एक सुपरवाइजर का फोन आया था। उसने घर पर होने की जानकारी पूछी तो उन्होंने 3-4 दिन बाद लौटने की जानकारी दी थी। इसके बाद ही चोरी हो गई। 

वहीं, सेंचुरी अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव का कहना है कि मंगलवार को कार में सवार होकर एक युवक सोसायटी में घुस गया। इसके बाद वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। 


महिलाओं को शक होने पर उन्होंने गार्ड को सूचना दी। इस दौरान सोसायटी के गेट बंद कर दिए गए। लोगों की भीड़ ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शक है कि इंजीनियर के घर चोरी के मामले में यह शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed