फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stolen bike sold in two or three thousand

बाइक यूं ही गायब कर दो से तीन हजार में बेच देते थे

Mon, 26 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 26 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
stolen bike sold in two or three thousand

पुलिस ने भंगेल गंदा नाला तिराहे से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिंघम उर्फ संगम निवासी बिहार और दीपक निवासी गुलावठी बुलंदशहर के रुप में हुई है। इनकी निशानदेही पर पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों कंपनियों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अपना निशाना बनाते थे। इससे पहले यह रेकी करते थे। इसके बाद घटना को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि  फेज-2 इलाके  में बीते कई महीनों से बाइक चोरी होने की घटना बढ़ रही थी। इस पर पुलिस ने कई जगहों पर चेकिंग की। शनिवार को भंगेल में एक बाइक से जा रहे दो लोगों को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देख वह भागने लगे।
विज्ञापन


कुछ दूर पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक के कागज नकली निकले। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पांच बाइक बरामद की। यह बदमाश अब तक नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद से कई बाइक चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से तीन हजार में बेचते थे बाइक
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद यह लोग नजदीक के खाली पड़े प्लाट व झाड़ियों में बाइक छिपाकर रखते थे। रात में यह बाइक वहां से ले जाते थे। नंबर प्लेट बदलकर गांव में दो से तीन हजार रुपये में बेचते थे।


मास्टर चाबी का करते थे इस्तेमाल
बाइक चुराने से पहले यह लोग रेकी करते साथ ही कंपनी के बाहर ग्रीन बेल्ट में बैठा करते थे। इनके पास मास्टर चाबी थी। बाइक के पास खड़े होकर यह लॉक  खोलते और बाइक लेकर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed