फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stir in NDMC after SP MP's displeasure

Delhi: सपा सांसद की नाराजगी के बाद एनडीएमसी में हलचल, सतीश उपाध्याय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Tue, 11 Jul 2023 01:25 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Jul 2023 01:25 AM IST
सार

सतीश उपाध्याय ने गोल्फ लिंक वाले इलाके का निरीक्षण किया। यहां कई मंत्रियों व सांसदों के मकान भी हैं, जिनमें बारिश में कई-कई फीट पानी जमा हो गया। इस कारण यह इलाका मीडिया की सुर्खिंया बना रहा।

विज्ञापन
Stir in NDMC after SP MP's displeasure
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली इलाके में जलभराव होने पर सपा सांसद रामगोपाल यादव की नाराजगी के बाद एनडीएमसी में हलचल मच गई। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सोमवार को यादव के निवास के आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भविष्य में जलभराव नहीं होने देने के संबंध में कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सतीश उपाध्याय ने गोल्फ लिंक वाले इलाके का निरीक्षण किया। यहां कई मंत्रियों व सांसदों के मकान भी हैं, जिनमें बारिश में कई-कई फीट पानी जमा हो गया। इस कारण यह इलाका मीडिया की सुर्खिंया बना रहा। यहां पर रह रहे सपा सांसद रामगोपाल यादव ने मीडिया के समक्ष शिकायत की थी कि एनडीएमसी इलाके से बारिश का पानी निकालने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एनडीएमसी के अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। वह एनडीएमसी से बहुत ही नाराज हैं, संभवत वह संसद के मानसून सत्र में यह मुद्दा उठाएंगे।

विज्ञापन


उधर सतीश उपाध्याय ने अधिकारियों को यहां पर जलभराव न होने के लिए उचित उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां पाइप लाइन का आर्कबिशप मकारियोस मार्ग पाइप लाइन के साथ विलय किया जाए। वहीं उन्होंने जल निकासी प्रणाली के कनेक्शन की जांच करने व वर्षा जल का उचित निपटान करने पर जोर दिया। उन्होंने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को सभी बाधाओं को दूर कर वर्षा जल का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित करने के सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed