Delhi Encounter: उम्र 48 और केस 75, नासिर-दानिश गैंग का गांजा STF ने मुठभेड़ में दबोचा; पैर में लगी गोली
Delhi Police STF Encounter: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में पलिस ने नासिर-दानिश गैंग का सक्रिय सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी पर 75 से अधिक मामले दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव सैंथल हाफिज गंज बरेली, यूपी निवासी मोहम्मद सलीम उर्फ गांजा उम्र 48 वर्ष है, मगर उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी/सेंधमारी सहित 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गांजा 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वह फरार चल रहा था।
दक्षिण-पूर्वी जिले की एसटीएफ ने बदरपुर थाना इलाके में इस बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसके पैर में गोली लगी है और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांजा नासिर-दानिश पहलवान गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके पास से 1 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल व एक एक स्कूटी बरामद की गई है। मौके से चार खोल भी मिले है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा.हेमंत तिवारी ने बताया कि एसटीएफ को 3/4 अप्रैल की रात को एक वांछित अपराधी (नासिर-दानिश पहलवान गैंग का एक सदस्य) की आवाजाही के बारे में एक गुप्त सूचना मिली। वह बदरपुर थाना इलाके में चोरी के एक मामले में शामिल रहा है।
एसआई जितेंद्र को सूचना मिली कि वह चोरी/सेंधमारी की एक और वारदात को अंजाम देने के इरादे से स्कूटी पर सवार होकर नोट्रे डेम स्कूल के पास स्थित एनटीपीसी गेट नंबर 1 पर आएगा। एसआई जितेंद्र, एसआई मुकेश व एएसआई सचिन कौशिक की टीम ने यहां घेराबंदी की। तभी बदमाश को स्कूटी पर आते हुए देखा।
पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने वहां से भागने की कोशिश की। उसने तेजी से ''यू-टर्न'' लेने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसने अपनी पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां चलां दी। इससे एएसआई गुरचरण व हवलदार मनोज राणा बाल-बाल बच गए। उन्होंने आत्मरक्षा में दो राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली आरोपी मोहम्मद सलीम के बाएं पैर में लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।
पहलवान की हत्या में रहा शामिल
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नासिर-दानिश पहलवान गैंग का एक सक्रिय सदस्य है। वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक कुख्यात अपराधी सलीम पहलवान की हत्या में शामिल है। उसने उस हत्या के मामले में 8 साल की सज़ा काटी है। इसके अलावा वह दिल्ली और आसपास के इलाकों में चोरी के 20 से अधिक मामलों में वांछित है।