{"_id":"65e8997eef1122e44a0ab180","slug":"stf-arrested-former-air-service-employee-in-police-recruitment-exam-paper-leak-case-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Paper Leak: एसटीएफ ने दिल्ली से पूर्व वायु सेवा कर्मचारी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police Paper Leak: एसटीएफ ने दिल्ली से पूर्व वायु सेवा कर्मचारी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुला राज
Wed, 06 Mar 2024 09:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:57 PM IST
सार
नोएडा एसटीएफ ने दिल्ली से एक पूर्व वायु सेवा के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में आरोपी फरार था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में नोएडा एसटीएफ ने दिल्ली से एक पूर्व वायु सेवा के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पेपर लीक मामले में शामिल था और इससे एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
नोएडा एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ की टीम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है। इस मामले में साक्ष्य संकलन के दौरान नोएडा के सेक्टर 37 निवासी प्रमोद पाठक को दिल्ली के मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि यह आरोपी कई अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने का काम करता है। इसके कुछ साथी पहले भी गिरफ्तार हुए हैं और इसे ही पूछताछ के बाद प्रमोद पाठक का नाम सामने आया था।
विज्ञापन