फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   state Pavilion will not be seen this time in trade fair

ट्रेड फेयर में इस बार आपको नहीं दिखेंगे राज्यों के पवेलियन, एक चौथाई हिस्से में ही लगेगा मेला

Fri, 09 Nov 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
state Pavilion will not be seen this time in trade fair
trade fair - फोटो : विवेक निगम

प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार दर्शकों को लुभाने के लिए राज्यों के पवेलियन और हैंगर नहीं होंगे। दर्शक हर वर्ष अलग-अलग राज्यों की कला-संस्कृति को देखने पहुंचते थे, लेकिन इस बार दर्शकों को पवेलियन का दीदार नहीं होगा। पुनर्विकास कार्यों के चलते प्रगति मैदान के एक चौथाई हिस्से में ही 38वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला लगने जा रहा है।

विज्ञापन


आईटीपीओ अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रगति मैदान में इंटरनेशनल एग्जीबिशन एवं कनवेंशन सेंटर के पुनर्विकास कार्यों के चलते इस बार प्रगति मैदान में एक चौथाई जगह बची है। निर्माण कार्य के चलते प्रगति मैदान के कुछ हॉल को छोड़कर सभी ध्वस्त कर दिए गए हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला हॉल नंबर 7, 9, 10, 11, 12 और 12ए में लगेगा।
विज्ञापन

पुनर्विकास कार्यों के चलते पिछले साल प्रगति मैदान का आधा हिस्सा ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आयोजन के लिए बचा था, लेकिन खुले मैदान और पार्क में हैंगर बनाकर व्यापार मेले को दर्शकों के लिए आकर्षक बनाने की कोशिश की गई थी। उस बीच भारत में कई मुख्य राज्यों के पवेलियन भी हैंगर में बनाए गए थे, लेकिन इस बार प्रगति मैदान में जगह आधी से भी कम हो गई है। इस बार 800 प्रदर्शक अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे, जबकि पिछले वर्ष तीन हजार से ज्यादा प्रदर्शक शामिल हुए थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिखेंगे विदेशी उत्पाद
प्रगति मैदान के हॉल नंबर 9 और 10 में दर्शकों को कई देशों के उत्पादों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। अफगानिस्तान, चीन, हांगकांग, ईरान, केन्या, म्यांमार, नेपाल, नीदरलैंड, साउथ कोरिया, थाईलैंड, तुर्की, ट्यूनीशिया, लंदन, अमेरिका और यूएई देश उत्पाद लेकर पहुंचेंगे।      


पहले चार दिन बिजनेस डेज
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से शुरू होगा और शुरुआती चार दिन बिजनेस डेज होंगे। इस बीच आम लोगों को मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा। बिजनेस डेज के बाद पांचवें दिन से मेला आम लोगों के लिए खुल जाएगा। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर मेले के टिकट नहीं मिलेंगे, जबकि अन्य 66 मेट्रो स्टेशनों से दर्शक टिकट खरीद सकेंगे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed