फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State Congress decided name of District presidents

प्रदेश कांग्रेस ने तय किए जिलाध्यक्षों के नाम, जल्द होगी घोषणा

Tue, 24 Jul 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
State Congress decided name of District presidents
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द कर सकती है। जिलाध्यक्षों के नाम तय कर मंजूरी के लिए हाईकमान को भेज दिए गए हैं। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर मंथन शुरू होगा।
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर से प्रदेश कांग्रेस के 14 ब्लॉक अध्यक्षों के पद खाली हैं। पहले तर्क दिया गया कि संगठन चुनाव चलने के कारण इन पदों को नहीं भरा जा सका था। नए जिलाध्यक्षों की घोषणा न होने के चलते निवर्तमान जिलाध्यक्ष ही काम देख रहे थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस मान रही है कि केंद्र की भाजपा सरकार इस साल दिसंबर तक लोकसभा चुनाव करा सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन ने 14 जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल कर उसे हाईकमान तक पहुंचा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर पुराने जिलाध्यक्षों को ही इस बार भी मौका दिया गया है। माकन का मानना है कि दिल्ली में भाजपा सांसदों ने कुछ काम नहीं किया है। वहीं आप भी मात्र प्रचार के लिए रुख अपनाए हुए है। 
 

ऐसे में लोगों को अब कांग्रेस में पुन: अपनापन नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में माकन बेहतर नतीजे दिलवाने में कामयाब रहे तो उनका कद बढ़ेगा। 

हाईकमान जैसे ही जिलाध्यक्षों के नामों को हरी झंडी दिखाएगा, उसके तुरंत बाद 280 ब्लॉक अध्यक्षों का चयन शुरू हो जाएगा। कांग्रेस ने निगम के 272, नई दिल्ली पालिका परिषद और दिल्ली कैंट के कुल आठ वार्डोँ को मिलाकर 280 वार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed