{"_id":"69b8ffc4e5a9a7053fba1bec04fa439c","slug":"starting-supply-additional-ganga-noida-pipeline-leakage-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की अतिरिक्त गंगाजल सप्लाई शुरू, लाइन फिर लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की अतिरिक्त गंगाजल सप्लाई शुरू, लाइन फिर लीक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट से नोएडा को अतिरिक्त गंगाजल की सप्लाई रविवार को शुरू कर दी गई। फिलहाल प्लांट के दो पंप चलाकर महज 50 से 55 क्यूसेक गंगाजल दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर शनिवार को जीडीए ने फिर से पाइप लाइनों का ट्रायल किया तो कई जगह पर नए लीकेज हो गए। इन लीकेज को रिपेयर कर अब सोमवार से जीडीए की इंदिरापुरम कालोनी में गंगाजल सप्लाई किया जा सकता है।
विज्ञापन
नोएडा और टीएचए को दिवाली पर अतिरिक्त गंगाजल सप्लाई किया जाना था। 100 क्यूसेक क्षमता वाले इस प्लांट से 80 क्यूसेक नोएडा, 15 क्यूसेक जीडीए की इंदिरापुरम कालोनी को और 5 क्यूसेक गंगाजल सिद्धार्थ विहार को दिया जाना है।
विज्ञापन
नोएडा और टीएचए में डाली गई पाइप लाइन बार-बार लीकेज हो जाने से अभी कालोनियों को अतिरिक्त गंगाजल की सप्लाई नहीं मिल सकी थी। गंगाजल प्लांट के प्रभारी व जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि नोएडा ने लीकेज पाइप लाइन को रिपेयर कर लिया है।
रविवार सुबह साढ़े 11 बजे नोएडा को 50-55 क्यूसेक गंगाजल सप्लाई शुरू की गई। शाम के समय पावर कट की वजह से कुछ देर सप्लाई बंद रही। इस दौरान नोएडा की पाइप लाइन में लीकेज नहीं आए। उन्होंने बताया कि जीडीए अधिकारियों ने सोमवार तक पाइप लाइन ठीक करके गंगाजल लेने की उम्मीद जताई है।