फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stall built on theme of Har Ghar Jal Gaon was crowded all five days in UP Trade Show.

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: 'हर घर जल गांव' थीम पर लगे स्टॉल पर पांचों दिन रही भीड़, मेहमानों ने योजना की तारीफ की

Tue, 26 Sep 2023 08:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Sep 2023 08:25 PM IST
सार

स्टॉल में बनी जल जीवन मिशन की पानी टंकी और नल की टोंटी से निकलते जल के मॉडल के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं में स्टॉल को लेकर अधिक उत्सुकता नजर आई। बच्चे नए यूपी के बदलते गांव का स्वरूप देखकर काफी प्रसन्न हुए।

विज्ञापन
Stall built on theme of Har Ghar Jal Gaon was crowded all five days in UP Trade Show.
UP Trade Show. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन की 'हर घर जल गांव' थीम पर लगा स्टॉल देश-विदेश के मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पांच दिनों तक चले आयोजन में प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में लोग स्टॉल में आए और यहां बनाए मॉडल गांव और उस गांव में हर घर जल की प्रक्रिया को समझा। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग या स्कूली बच्चे सभी इस हर घर जल गांव की थीम को देखकर प्रसन्न नजर आए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के लिए बनाई गई हर घर जल योजना की तारीफ भी की।

विज्ञापन
Trending Videos

Stall built on theme of Har Ghar Jal Gaon was crowded all five days in UP Trade Show.
UP International Trade Show - फोटो : अमर उजाला

स्टॉल में बनी जल जीवन मिशन की पानी टंकी और नल की टोंटी से निकलते जल के मॉडल के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं में स्टॉल को लेकर अधिक उत्सुकता नजर आई। बच्चे नए यूपी के बदलते गांव का स्वरूप देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने हर घर जल गांव के बाहर फोटो भी खिंचवाई और सेल्फी भी ली। बच्चों ने यहां आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को 'जल जीवन मिशन' लिखी टोपी, पेन, डायरी पुरस्कार के रूप में दी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Stall built on theme of Har Ghar Jal Gaon was crowded all five days in UP Trade Show.
UP International Trade Show - फोटो : अमर उजाला

साथ ही विदेशी मेहमानों, निवेशकों और आगंतुकों की इन पांच दिनों के दौरान स्टॉल पर काफी भीड़ रही। नए यूपी के बदलते गांव को मिल रहे स्वच्छ पेयजल के लिए योगी सरकार और विभाग की तारीफ भी की। बता दें कि 21 सितंबर को शुरू हुए इस आयोजन का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। इस दौरान राष्ट्रपति ने हर घर जल गांव स्टॉल को निहारा था और सीएम योगी आदित्यनाथ स्टॉल के अंदर पहुंचे थे और उन्होंने योजना की जानकारी भी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed