{"_id":"1e5e699cb0f61136d0feca52523ba164","slug":"stage-groom-wobbly-mother-daughter-relationship-is-rejected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा स्टेज पर लड़खड़ाया, मां-बेटी ने रिश्ता ठुकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा स्टेज पर लड़खड़ाया, मां-बेटी ने रिश्ता ठुकराया
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायमंड पैलेस में धूमधाम से चल रहे एक बड़ी हस्ती के वैवाहिक समारोह में यकायक सन्नाटा छा गया। स्टेज में नशे लड़खड़ाते दूल्हे को देखकर दुल्हन की मां ने पूजा का थाल किनारे फेंका और बेटी से पूछा कि जो आज के दिन अपने पैरों पर ढंग से खड़ा नहीं हो पा रहा, उसके साथ जीवन काट लेगी। बेटी भी तैश में आई और वरमाला फेंक कार में बैठी और कहकर चली गई कि यह शादी नहीं हो सकती।
बुलंदशहर के बड़े कारोबारी की बेटी का विवाह गाजियाबाद, घंटाघर निवासी हार्डवेयर कारोबारी के बेटे के साथ 13 जून को डायमंड पैलेस में होनी थी। कन्या पक्ष के लोग बुलंदशहर से डायमंड पैलेस पहुंच गए।
बारात स्वागत के बाद घुड़चढ़ी में दोस्तों और रिश्तेदारों ने खूब मस्ती की। इसी बीच स्टेज पर वधू की मां दूल्हे की आरती उतारने थाल सजाकर पहुंची। मां ने देखा तो दूल्हा नशे में धुत था।
विज्ञापन
वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। वर की यह हालत देखकर वधू की मां ने दीपक बुझाकर आरती से इंकार कर दिया। बेटी को वहीं बुलाकर दूल्हे की हालत दिखाई और खुद फैसला करने को कहा।
इस पर युवती ने बेहिचक कहा कि वह इस दूल्हे से शादी नहीं कर सकती। शराबी खुद नहीं संभल सकता, वह उसे क्या संभालेगा? वधू की बात सुनकर घरातियों और बारातियों में हड़कंप मच गया।
शादी टूटने की बात से लोगों के होश उड़ गए। वर पक्ष ने कई मिन्नतें की पर जब बात नहीं बनी तो वधू को जबरदस्ती रोकने का की कोशिश की। इस पर वधू मैरिज होम से निकली और से घर चली गई।