{"_id":"5d012401bdec2207334c5a2a","slug":"staff-of-lok-nayak-hospital-celebrate-retirement-party-one-patient-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः लोकनायक अस्पताल में कर्मचारियों ने की पार्टी, ढोल बजने से मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः लोकनायक अस्पताल में कर्मचारियों ने की पार्टी, ढोल बजने से मरीज की मौत
Wed, 12 Jun 2019 09:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 12 Jun 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के सरकारी लोकनायक अस्पताल में किसी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर हुई पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अस्पताल में बज रहे ढोल और आपातकालीन वार्ड के बाहर तेज संगीत की धुन पर करतब दिखाती जीप का डॉक्टरों ने भी विरोध किया है।
विज्ञापन
वीडियो के मुताबिक, अस्पताल की ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर डीजीईएच विभाग के बाहर जबरदस्त आवाज में ढोल बजाया गया। कर्मचारियों की मानें तो यह वीडियो 31 मई का है। उस दिन अस्पताल से एक कर्मचारी का रिटायरमेंट हुआ था। इस मौके पर ढोल बजाने और आपातकालीन विभाग के बाहर जीप के करतब दिखाने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
डेढ़-दो घंटे तक बजा ढोल, मरीज की मौत
इस वीडियो के साथ सीएम केजरीवाल से मामले की शिकायत करने वाले मॉडल टाउन निवासी अरोड़ा परिवार का आरोप है कि करीब दो घंटे तक अस्पताल में बजे ढोल की वजह से उनके मरीज की मौत हो गई। शिकायत के साथ उन्होंने वीडियो भी भेजा है। साथ ही कहा है कि 31 मई को दो कर्मचारी अस्पताल से रिटायर हुए थे। उनका कहना है कि कार्यक्रम कम आवाज में करने की उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया था।
विज्ञापन