फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   st. Stephens cut off go down this year in delhi university

डीयू के सबसे नामी कॉलेज सेंट स्टीफंस के कट ऑफ में आई गिरावट

Wed, 14 Jun 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 09:18 PM IST
सार

सेंट स्टीफंस : इको व अंग्रेजी ऑनर्स की कट ऑफ 98.5
-अन्य पाठ्यक्रमों की कट ऑफ में 0.25 फीसदी से 10 फीसदी तक की कमी    
-गणित ऑनर्स की कट ऑफ बीते साल के समान ही

विज्ञापन
st. Stephens cut off go down this year in delhi university
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेज सेंट स्टीफंस ने 11 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। सबसे अधिक 98.5 फीसदी  कट ऑफ इको ऑनर्स व अंग्रेजी की रही है। जहां बीते साल के मुकाबले ईको ऑनर्स की कट ऑफ का ग्राफ बढ़ा है वहीं अंग्रेजी ऑनर्स समेत अन्य कई कोर्स की कट ऑफ में गिरावट आई है।

विज्ञापन


कट ऑफ में सभी कोर्सेज में गिरावट की बात की जाए तो यह गिरावट 0.25 फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक की है। सबसे अधिक 10 फीसदी की गिरावट संस्कृत ऑनर्स में देखने को मिली है। जानकारों के मुताबिक, विद्यार्थियों के कम अंक आने का असर कट ऑफ पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए इस बार इको की कट ऑफ 98.5 फीसदी रही है। साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए कट ऑफ में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि ऑर्ट्स स्ट्रीम वालों के लिए यह बढ़ोतरी 0.75 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में बीते साल कॉमर्स स्ट्रीम वाले छात्रों के लिए अंग्रेजी की कट ऑफ 99 फीसदी रही थी जो कि इस बार 0.5 फीसदी लुढ़क कर 98.5 पर जा पहुंची है। इसी तरह आर्ट्स स्ट्रीम वाले छात्रों के लिए यह गिरावट 0.25 जबकि साइंस स्ट्रीम के लिए कट ऑफ बीते साल की तरह 98 फीसदी है।

हालांकि इस कोर्स में एसटी श्रेणी के तहत तीनों स्ट्रीम वालों के लिए कट ऑफ में 1.5 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी जा रही है।

संस्कृत ऑनर्स में सबसे ज्यादा गिरावट

st. Stephens cut off go down this year in delhi university

कट ऑफ में सबसे ज्यादा गिरावट संस्कृत ऑनर्स में देखने को मिली है, कॉमर्स स्ट्रीम वालों के लिए 10 फीसदी की गिरावट के साथ कट ऑफ 70 फीसदी पहुंच गई है। जबकि साइंस वालों के लिए यह गिरावट पांच फीसदी की है। इस कोर्स के लिए आर्ट्स स्ट्रीम वाले छात्रों की कट ऑफ बीते साल के समान 70 फीसदी है।

बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के लिए कॉमर्स, व साइंस स्ट्रीम के आवेदकों के लिए कट ऑफ बीते साल की तरह ही है।आर्ट्स की कट ऑफ में एक फीसदी की कमी हुई है। जहां तक गणित की कट ऑफ की बात है तो यह सामान्य श्रेणी के साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स के आवदेकों के लिए बीते साल के समान है।

इतिहास ऑनर्स में साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम के लिए बीते साल के मुकाबले में कट ऑफ में 0.25 की कमी हुई है। जबकि आर्ट्स वालों के लिए यह गिरावट 0.75 फीसदी की है।  फिजिक्स की कट ऑफ बीते साल की तरह 96.66 फीसदी रही है जबकि केमिस्ट्री की कट ऑफ भी पिछले साल के समान  ही है। बीएससी प्रोग्राम के लिए कट ऑफ में 0.33 से लेकर 0.67 फीसदी की गिरावट हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed