फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   St stephens college student union election gardener son pankaj yadav became president

St Stephen's College: जिस कॉलेज में पढ़ना दिल्ली के हर युवा का सपना, वहां माली का बेटा बना छात्रसंघ का अध्यक्ष

Tue, 31 Jan 2023 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 Jan 2023 11:31 AM IST
सार

पंकज ने कहा कि चुनाव लेट होने के कारण मुझे मई 2023 तक ही अध्यक्ष पद मिला है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं कॉलेज में छात्रों के हितों के लिए काम करूं। जितना हो सकेगा विकलांगों व महिलाओं के लिए काम करूंगा।

विज्ञापन
St stephens college student union election gardener son pankaj yadav became president
पंकज यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज मेें माली का बेटा छात्रसंघ अध्यक्ष बन गया। बीए प्रोग्राम तृतीय वर्ष के छात्र पंकज यादव ने कॉलेज में हुए छात्रसंघ में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को आसानी से हराकर परचम लहरा दिया। नौ साल पहले उनके बड़े भाई रोहित यादव ने भी छात्रसंघ चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया था। पंकज के पिता कॉलेज में वर्ष 1994 से माली के रूप में काम करते हैं।

कॉलेज में कोरोना महामारी के आने के बाद से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे। आखिरी बार चुनाव 2019 में हुए थे। अब चुनाव अगस्त में होने थे लेकिन पहले वर्ष के बैच के छात्रों के लिए नवंबर में कक्षाएं शुरू हुई थी। इस कारण से चुनाव में भी देरी हुई, अब 27 जनवरी को छात्रसंघ चुनाव हुए और पंकज को 765 में से 497 वोट प्राप्त हुए।

विज्ञापन


यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले पंकज यादव ने बताया कि जब मेरे बड़े भाई कॉलेज में अध्यक्ष बने थे तब से सोचा था कि अपने पिता के लिए मैं भी यह करूंगा। मुझे छात्रसंघ चुनाव लड़ने की प्रेरणा अपने भाई से ही मिली। वह बताते हैंं कि वर्ष 2007 में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उनके पिता कॉलेज में ही माली हैं। उनके दादा भी तीस साल तक कॉलेज में माली का काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में दोनों भाईयों का दाखिला स्टाफ वार्ड कोटा से हुआ था। पंकज ने कहा कि चुनाव लेट होने के कारण मुझे मई 2023 तक ही अध्यक्ष पद मिला है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं कॉलेज में छात्रों के हितों के लिए काम करूं। जितना हो सकेगा विकलांगों व महिलाओं के लिए काम करूंगा।

पिता के साथ साझा नहीं कर सके खुशी

उनके पिता को भी पंकज की उपलब्धि पर खुशी है, लेकिन वह चुनाव वाले दिन ही गृह नगर को चले गए थे। अब वह एक फरवरी को वापसी करेंगे तब पंकज उनके साथ इस जीत को मनाएंगे। मालूम हो कि सेंट स्टीफंस कॉलेज डीयू व देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में गिना जाता हैं। यहां से कई नामी-गिरामी हस्तियों ने पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed