{"_id":"5aefc8334f1c1be2798b81a5","slug":"ssc-paper-leak-delhi-police-arrested-main-accused-harpal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी पेपर लीक: दिल्ली पुलिस ने गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी पेपर लीक: दिल्ली पुलिस ने गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 May 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
आरोपी हरपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऑनलाइन एसएससी पेपर लीक रैकेट के सरगना हरपाल सिंह को दबोच लिया है। यह इस मामले में 10वीं गिरफ्तारी है। बताया जा रहा है कि अपराध शाखा ने गांधी नगर स्थित उसके घर से करीब 50 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के इंस्पेक्टर आशीष ने बताया कि आरोपी हरपाल (33) आयकर विभाग में अपर डिविजन क्लर्क है। उसने पूछताछ में बताया कि वह ऑनलाइन नकल रैकेट ऑपरेट करता था और परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को नकल करवाता था। पुलिस ने ऑनलाइन नकल करवाने वाली दिल्ली के तीन निजी संस्थानों का भी पता लगाया है।
विज्ञापन
4 से 27 मार्च 2018 तक हुई एसएससी की सीएचएसएल परीक्षा का पेपर ऑनलाइन लीक हुआ था। कंप्यूटर पर टीम व्यूअर सॉफ्टवेयर के जरिये परीक्षा केंद्रों में हाईटेक तरीके से नकल कराई गई थी। पुलिस इस मामले में 9 लोगों सोनू, गौरव, अन्नू, दूरेज अली, दीपक, कुशल नेगी, अजय, परमजीत और नीरज को गिरफ्तार कर चुकी है। सोनू गिरोह के सरगना हरपाल का साला है।
विज्ञापन