फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Squirrel stopped the trains Including Jnshtbdi.

जब गिलहरी ने रोकी जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें

Sat, 01 Nov 2014 09:07 AM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
Squirrel stopped the trains Including Jnshtbdi.

गाजियाबाद में दो गिलहरियों की वजह से शुक्रवार को दिल्ली-मेरठ ट्रेन रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। गुलधर स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह जंक्शन बॉक्स में फाल्ट आ गया और सिग्नल फेल हो गया।

विज्ञापन


इसकी वजह से जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रुक गईं। बाद में उन्हें बिना सिग्नल के ही धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया। ट्रेनों के थम जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे दो गिलहरी जंक्शन बॉक्स की लाइन में टच हो गईं। इसकी वजह से शार्ट सर्किट हुआ और सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिग्नल न मिलने पर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन गुलधर के पास रोक दी गई। सिग्नल बंद हो जाने से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।

दो घंटे तक मेंटीनेंस में लगे रहे अधिकारी

Squirrel stopped the trains Including Jnshtbdi.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिस ब्लाक का सिग्नल बंद हुआ था उससे मैनुअल सिग्नल देकर ट्रेनों को धीमी गति पर गुजारा गया।

इस दौरान मेरठ रूट पर चलने वाली उत्कल, जनशताब्दी, सुपर, इंदौर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लगभग एक घंटे तक लेट रहीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद जंक्शन बाक्स को ठीक किया जा सका।

एरिया ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा  के मुताबिक दो गिलहरी लाइन से टच होने के कारण शार्ट सर्किट हो गया। इससे जंक्शन बाक्स ने काम करना बंद कर दिया। यातायात बाधित न हो इसके लिए ट्रेनों को धीमी रफ्तार से चलाया गया। इससे कोई खास दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed