फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Spy Camera in delhi' big hospital nurse changing room

दिल्ली के बड़े अस्पताल में नर्स के चेंजिंग रूम में मिला स्पाई कैमरा

Thu, 22 Oct 2015 09:13 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
Spy Camera in delhi' big hospital nurse changing room

बाहरी दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में नर्स के चेंजिंग रूम में स्पाई (जासूसी) कैमरा मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने चेंजिंग रूम में कैमरा देखकर प्रशासन को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान अस्पताल प्रशासन को पता चला कि कैमरा उनके ही एक नर्सिंग अर्दली ने लगाया था। अस्पताल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंग अर्दली बुलंदशहर में शिकारपुर के अचलपुर गांव निवासी संदीप शर्मा (32) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कैमरा व रिकॉर्डिंग उपकरणों को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है। संदीप से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) ने विजय विहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया

Spy Camera in delhi' big hospital nurse changing room

शिकायत में बताया गया कि तीसरी मंजिल स्थित नर्स के चेंजिंग रूम में सिक्योरिटी गार्ड ने एक छुपा हुआ कैमरा देखा। गार्ड ने मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन को दी।


खबर मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। छानबीन के दौरान पता चला कि कैमरा कुछ दिनों पूर्व नर्सिंग अर्दली संदीप ने लगाया है। खबर मिलते ही पुलिस ने 354 सी की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को एक कैमरा व रिकॉर्डिंग डिवाइस भी मिली। उसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। विजय विहार थाना पुलिस संदीप से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

कहीं वीडियो क्लिप का सौदा तो नहीं कर रहा था आरोपी

Spy Camera in delhi' big hospital nurse changing room

चेंजिंग रूम में स्पाई कैमरा लगाने के पीछे संदीप की क्या मंशा थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसने कुछ लोगों से कपड़े बदलते हुए नर्सेज के वीडियो का सौदा किया था। पुलिस इन सब सवालों का जवाब ढूंढने में लगी हुई है।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि संदीप ने चार हजार रुपये में कैमरा व रिकॉर्डिंग डिवाइस खरीदी थी। पुलिस दावा कर रही है कि सोमवार रात को ड्यूटी के दौरान ही संदीप ने चेंजिंग रूम की छत पर कैमरा फिट किया था।

अगले ही दिन उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल जांच में रिकॉर्डिंग डिवाइस से कोई वीडियो बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि इसमें कुछ रिकॉर्ड किया गया या नहीं। आरोपी संदीप दावा कर रहा है कि वह अपने मोबाइल के लिए वीडियो बना रहा था। वीडियो क्लिप का सौदा करने का उसका कोई इरादा नहीं था।

एक साल से कर रहा था नौकरी

Spy Camera in delhi' big hospital nurse changing room

बुलंदशहर, शिकारपुर के अचलपुर गांव निवासी संदीप ने गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स किया था। इसके बाद उसने रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में नौकरी शुरू कर दी।


मामले पर अस्पताल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कुछ अधिकारियों का कहना था कि पता चलते ही पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई।

बता दें कि इससे पूर्व लाजपत नगर के एक नामी शोरूम के चेंजिंग रूम में मैनेजर ने ही मोबाइल वीडियो मोड पर रखा हुआ था। एक एमएनसी में काम करने वाली युवती जब कपड़े बदलने गई, तो मामले का पता चला। पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed