फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sports grounds being built in all MCD schools

Delhi: कौशल और आक्रामकता खेल में खपाएंगे बच्चे, बनेंगे चैंपियन; MCD के सभी स्कूलों में बन रहा खेल का मैदान

Sat, 23 Dec 2023 06:25 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Dec 2023 06:25 AM IST
सार

इस परियोजना के अंतर्गत बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग देने के लिए सात जोन में 14 क्लस्टर बनाए गए हैं। हर एक क्लस्टर में 5-10 स्कूलों के छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। बच्चों की संख्या की लिहाज से क्लस्टरों में स्कूलों की संख्या कम रखी गई है। हर एक क्लस्टर में एक कोच व एक सहायक कोच की तैनाती होगी।

विज्ञापन
Sports grounds being built in all MCD schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चे अपने कौशल और आक्रामकता को खेल में खपाएंगे और देश के लिए चैम्पियन बनेंगे। इसी मकसद के साथ एमसीडी ने अपने सभी स्कूलों में खेल का मैदान विकसित करने का निर्णय लिया है। यहां स्कूल स्तर पर फुटबॉल और बैडमिंटन खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। मैदान बनाने का काम शुरू कर दिया है। अगले महीने से यहां बच्चों की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इस परियोजना के अंतर्गत बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग देने के लिए सात जोन में 14 क्लस्टर बनाए गए हैं। हर एक क्लस्टर में 5-10 स्कूलों के छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। बच्चों की संख्या की लिहाज से क्लस्टरों में स्कूलों की संख्या कम रखी गई है। हर एक क्लस्टर में एक कोच व एक सहायक कोच की तैनाती होगी। एक जनवरी से 14 कोच और 14 सहायक कोच बच्चों की ट्रेनिंग के लिए लगा दिए जाएंगे। इसी हफ्ते शिक्षा विभाग ने कोचों के साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

परियोजना पर तीन करोड़ से ज्यादा खर्च
फुटबॉल मैदान बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने उद्यान विभाग को करीब 2 करोड़ रुपये दिए हैं। कई स्कूलों में पोर्टा केविन बने हैं और पुराने भवनों के ढांचे खड़े हैं। इन्हें हटाने के लिए मेंटेनेंस विभाग को अलग एक करोड़ रुपये दिए गए हैं। स्टेडियम और स्कूलों को भी कई तरह के नवनिर्माण के लिए पैसे दिए गए हैं। निगम ने 2021-22 में नजफगढ़ जोन में फुटबॉल ट्रेनिंग के लिए दो क्लस्टर बनाए थे, यहां ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के प्रदर्शन को देखकर निगम ने अब पश्चिमी, नरेला, रोहिणी, केशवपुरम, सिविल लाइंस, शाहदरा नॉर्थ जोन में हरएक में दो-दो क्लस्टर बनाकर ज्यादा छात्रों को ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है।

पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा खेल के मैदान
पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा खेल के मैदान विकसित किए जा रहे। यमुना विहार, गोकलपुरी, दिलशाद गार्डेन, करावल नगर, वसुंधरा एनक्लेव, बपरौला और कांति नगर प्राइमरी स्कूलों के अंदर बच्चों के लिए फुटबॉल का मैदान बनाया जा रहा। इसके अलावा पश्चिमी, नरेला, रोहिणी, केशवपुरम, सिविल लाइंस जोन में भी करीब दो-दो स्कूलों में स्कूल ग्राउंड बनाए जा रहे।

विज्ञापन

बाल निधि से खरीदी जाएगी खेल सामग्री
एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को शिक्षा विभाग 100 रुपये बाल निधि देता है। इस पैसे से खेल सामग्री खरीदी जाएगी। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है, ये परियोजना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी। खेल सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी। मौजूदा समय बच्चों को खेलों की तरफ लेकर जाने के लिए उत्साहित करने की ड्यूटी स्कूल टीचर्स को दी गई है।

बैडमिंटन ट्रेनिंग के लिए एक क्लस्टर
बैडमिंटन की ट्रेनिंग देने के लिए निगम ने ग्रास रूट प्रोजेक्ट शुरू किया है। शाहदरा उत्तरी, शाहदरा दक्षिणी, केशवपुरम, दक्षिणी, सीटी एसपी, और नजफगढ़ जोन के स्कूलों के बच्चों को इसके अंतर्गत ट्रेनिंग दी जाएगी। शाहदरा बैडमिंटन मिनी स्टेडियम और केशवपुरम में रानी झांसी इंडोर स्टेडियम में बच्चों को एक साथ बैडमिंटन की ट्रेनिंग दी जाएगी। शुरुआत में स्कूल टीचर्स ही बच्चों को ट्रेनिंग देेंगे। अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट सफल रहा तो छात्रों के लिए बाहर से कोच का इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed