फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speeding car Trampled bike riding policemen

तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा

Wed, 21 Oct 2015 07:47 AM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 07:47 AM IST
विज्ञापन
Speeding car Trampled bike riding policemen

मयूर विहार इलाके में सोमवार देर रात रामलीला से ड्यूटी कर बाइक पर लौट रही महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मियों को स्विफ्ट कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ने कार नहीं रोकी, वह घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायल सिपाही मनोज कुमार (37) और महिला सिपाही शिवानी (23) को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। आरोपी कार चालक रवि मौके से फरार है।

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी

Speeding car Trampled bike riding policemen

ईस्ट विनोद नगर निवासी मनोज व मुरादनगर निवासी शिवानी मयूर विहार थाने में तैनात हैं। शिवानी एक और महिला सिपाही के साथ दिल्ली में कोटला इलाके में किराये पर रहती हैं। सोमवार को दोनों की त्रिलोकपुरी 13/14 ब्लॉक में चल रही रामलीला में ड्यूटी थी।


रात करीब 11:45 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर थाने लौट रहे थे। इस बीच जैसे ही दोनों 26 ब्लॉक मेन रोड के सामने पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बजाय कार रोकने के चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी।

घायलों को पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मनोज के सिर में चोट लगने की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने देर रात को ही कार को बरामद कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कार रवि नामक युवक चला रहा था। कार उसकी मां के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस रवि की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed