फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   speeding car hits delivery boy and drags him for 50 meters in Faridabad

राहगीर बना भगवान: तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी बॉय को मारी टक्कर, 50 मीटर तक रहा घसीटता; ऐसे बची जान

Fri, 01 Dec 2023 07:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 01 Dec 2023 07:45 PM IST
सार

फरीदाबाद जिले में एक फूड डिलीवर बॉय को कार ने कार ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार चालक उसे 50 मीटर तक घसीटता रहा। एक राहगीर ने ऑटो रुकवाकर उसे बीके अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
speeding car hits delivery boy and drags him for 50 meters in Faridabad
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुग्राम जा रहे एक बाइक सवार फूड डिलीवर बॉय को कार ने सूरजकुंड रोड पर टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना बुधवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। आरोपी कार चालक हादसे के बाद मदद की बजाय बाइक सवार को करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। सड़क पर रगड़ने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक पीड़ित सड़क पर पड़ा रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। एक राहगीर ने ऑटो रुकवाकर उसे बीके अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से मध्यप्रदेश के दामोह स्थित गांव बिलखिरवा निवासी प्रीतम अहिरवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक रेस्त्रां में डिलीवरी बॉय का काम करता है। बुधवार देर रात वह गांव से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम के लिए जा रहा था। रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण वह गूगल मैप द्वारा बताए रास्ते पर सूरजकुंड रोड होते हुए गुरुग्राम जा रहा रहा था। सिद्धदाता आश्रम के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार झटके के साथ वह उछलकर गिर गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि कार चालक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बुरी तरह से घायल प्रीतम बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसने अपने को देर तक सड़क किनारे पाया। घायलावस्था में वह लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। एक राहगीर ने उसे देखा और एक ऑटो चालक को रुकवाकर उसे बीके अस्पताल तक पंहुचाया। राहगीर ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बीके अस्पताल में घायल युवक के बयान लिए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर नहीं मिलती मदद तो जा सकती थी जान
घायल की हालत इतनी खराब है कि उसे समय रहते मदद नहीं मिलती तो जान भी जा सकती थी। सड़क पर घसीटे जाने के कारण पैरों का मांस घिस गया। काफी खून भी बह गया था। सर्दी का मौसम होने के कारण धुंध में पीड़ित को दिखाई भी कम दे रहा था। जिस जगह पर दुर्घटना हुई, वहां एक तीव्र मोड़ भी है। ज्यादातर वाहन रात के समय स्पीड से ही निकल रहे थे। किस्मत ने बाइक सवार का साथ दिया और एक राहगीर ने मदद के लिए वाहन रोक दिया और ऑटो रुकवाकर पीड़ित को बीके अस्पताल भिजवाया।


अस्पताल पहुंचाने वाले को तंग नहीं करेगी पुलिस
पुलिस आयुक्त राकेश आर्य का कहना है कि लोग एक्सीडेंट करने के बाद पीड़ित की मदद करने की बजाय मौके से फरार होने के बारे में सोचते हैं। कई मामलों में लोग केवल वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। जबकि सही समय पर इलाज मिलने से पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। बाटा फ्लाईओवर के पास दो घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक को पुलिस आयुक्त कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया था। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को थाने या अदालत में चक्कर नहीं लगवाए जाते। उसे जांच या पूछताछ के नाम पर परेशान भी नहीं किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed