{"_id":"efa5934a2a566d3c3eceb522ef8a56c7","slug":"speeding-car-dragged-by-two-soldiers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने दो सिपाहियों को घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने दो सिपाहियों को घसीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार इलाके में सोमवार देर रात रामलीला से ड्यूटी कर बाइक पर लौट रही महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मियों को स्विफ्ट कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ने कार नहीं रोकी, वह घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायल सिपाही मनोज कुमार (37) और महिला सिपाही शिवानी (23) को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने देर रात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। आरोपी कार चालक रवि मौके से फरार है।
ईस्ट विनोद नगर निवासी मनोज व मुरादनगर निवासी शिवानी मयूर विहार थाने में तैनात हैं। शिवानी एक और महिला सिपाही के साथ दिल्ली में कोटला इलाके में किराये पर रहती हैं।
विज्ञापन
सोमवार को दोनों की त्रिलोकपुरी 13/14 ब्लॉक में चल रही रामलीला में ड्यूटी थी। रात करीब 11:45 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर थाने लौट रहे थे। इस बीच जैसे ही दोनों 26 ब्लॉक मेन रोड के सामने पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद बजाय कार रोकने के चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। घायलों को पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मनोज के सिर में चोट लगने की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
रोडरेज में मैनेजर को पीटा
मंगलवार सुबह एनएच-58 पर दुहाई में सड़क पार कर रहे छात्र को बचाने के चक्कर में मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी मैनेजर योगेंद्र की कार एक बाइक से टकरा गई।
इससे नाराज बाइक सवार दो युवकों ने मैनेजर की पिटाई की। घायल कार चालक राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचा, प्राथमिक उपचार के बाद उसने बाइकर्स के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी भागे हुए हैं।