{"_id":"6220b4cb992df94a84112d58","slug":"speed-havoc-uncontrolled-car-hit-two-bikes-four-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: गुरुग्राम में बेकाबू कार ने दो मोटर साइकिल को मारी टक्कर, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: गुरुग्राम में बेकाबू कार ने दो मोटर साइकिल को मारी टक्कर, चार की मौत
Thu, 03 Mar 2022 06:05 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:05 PM IST
सार
हादसा गुरुग्राम में डीएलएफ फेस-वन इलाके में हुआ। जिसमें गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कोडा कार ने बाइक पर सवार चार डिलीवरी ब्वायों को कुचल दिया। चारों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रफ्तार के कहर ने एक बार फिर चार जिंदगियों को लील लिया। गुरुग्राम में बुधवार की देर रात एक बेकाबू कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कार चालक कहीं नशे की हालत में तो नहीं ड्राइव कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुग्राम में डीएलएफ फेस-वन इलाके में हुआ। देर रात करीब एक बजे दो बाइकों पर सवार चार डिलीवरी ब्वाय जा रहे थे। उसी दौरान गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कोडा कार ने चारों डिलीवरी ब्वायों को कुचल दिया।
विज्ञापन
कार की रफ्तार इतनी थी कि बाइक सवार संभल भी नहीं सके, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चारों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से उनके घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन