{"_id":"f9964f48910be4726e2201454c9e7d5c","slug":"special-trains-for-varansi-lucknow-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Oct 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली और दशहरा में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से वाराणसी, लखनऊ, मडगांव के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04432 पुरानी दिल्ली-वाराणसी 3 अक्तूबर को दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन वाराणसी सुबह 6 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04433 वाराणसी से पुरानी दिल्ली के लिए 5 अक्तूबर की शाम 6:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04440 नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपर फास्ट ट्रेन पांच अक्तूबर को नई दिल्ली से दोपहर में 2 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात के 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ से 4 अक्तूबर को चलेगी। लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 1:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह निजामुद्दीन-मडगांव के बीच प्रीमियम सुपर फास्ट ट्रेन भी रेलवे ने चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन संख्या 04430 निजामुद्दीन से 8 अक्तूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को रात के 9:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6 बजे मडगांव पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04429 मडगांव से निजामुद्दीन के लिए 12 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को रात के 8 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:55 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन कोटा, वडोदरा, वसई रोड, रत्नागिरी और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। लखनऊ के लिए एक प्रीमियम स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। यह ट्रेन 8 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी।